- Hindi News
- दोस्त बोले हम खड़े होंगे तीनों के परिवारों के साथ
दोस्त बोले- हम खड़े होंगे तीनों के परिवारों के साथ
गगन,ओंकार और अभिषेक के दुनिया छोड़ने के बाद उनके दोस्त उनके परिवारवालों का सहारा बनेंगे। इनके दोस्त मनदीप दयोल और अनुराग अरोड़ा का कहना है कि अपने दोस्तों की जगह तो हम ले नहीं सकते लेकिन मुश्किल परिस्थितियों में हम उनके परिवार के साथ खड़े रहेंगे। परिवार को किसी भी तरह की परेशानी आने पर हम उनका साथ देंगे।
बता दें कि शुक्रवार तड़के तलवंडी राणा के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक की बीती रात मौत हो गई। युवक पिछले तीन दिनों से शहर के निजी अस्पताल इलाज चल रहा था। हिसार चंडीगढ़ मार्ग पर तलवंडी राणा के पास 18 सितंबर रात को हुए सड़क हादसे में पटेलनगर क्षेत्र के यादव कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय अभिषेक मेहता की मौत हो गई।
तीनों दोस्तों की मौत पर आंखों में आंसू छलकने लगे।
तीन दोस्तों की माैत के गम में शहर के युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान युवाओं की आंखों से आंसू बह रहे थे।
जिस दिन से हादसा हुआ है शाम के समय घर से निकलने का भी मन नहीं करता है। पांच दिन पहले तक तो गगन, ओंकार और अभिषेक साथ बैठे होते थे। अब किसी के साथ घूमने का मन नहीं करता है। सोचा था ओंकार और गगन के बाद अभिषेक स्वस्थ हो जाएगा, लेकिन भगवान ने उसे भी छीन लिया।
अब तो मोबाइल की गैलरी में कैद फोटो देखने का मन भी नहीं करता। क्योंकि तीनों दोस्तों की मौज मस्ती वाली हरकतों की फोटो से भरा पड़ा है मेमोरी कार्ड। फोटो देखते ही सारी यादें जिंदा हो जाती हैं। तभी आंखों से आंसू झलक पड़ते हैं। हम दोस्तों में बहुत प्यार था। हम लोग बहुत मस्ती करते थे।
आज तीनों की कंपनी को मिस कर रहा हूं। अभिषेक की हीरोपंति आज भी याद आती है। हर समय किसी हीरो की तरह एक्टिंग करता था। गगन और ओंकार तो इतना समय परिवार के साथ नहीं रहते थे जितने समय तक हमारे पास बैठे रहते थे। अब तो फेसबुक भी लॉगइन करने का मन नहीं करता। याद जाती है तीनों की।
गगन करीब दो साल पहले ही बरवाला से हिसार आया था। लेकिन स्पोर्टिंग नेचर की वजह से जल्दी एक अच्छा दोस्त बन गया था। अभिषेक और ओंकार तो बचपन से ही साथ रहे। अब भी ऐसा लग रहा है कि जैसे तीनों बाइक पर बैठकर आते ही होंगे। हम जब भी दोस्तों को याद करते हैं तो आंखों से आंसू छलकने लगते हैं।
मनाली ट्रिप के दौरान मस्ती करते अजय, मनदीप और गगन। गगन लाइनिंग टीशर्ट में नजर रहा है।
शुक्रवार को तड़के तलवंडी राणा के पास