पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हुड्‌डा ने प्रॉपर्टी डीलिंग ही की: दुष्यंत चौटाला

हुड्‌डा ने प्रॉपर्टी डीलिंग ही की: दुष्यंत चौटाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला | हिसारसे इनेलो के सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हुड्डा सरकार ने प्रदेश में प्राॅपर्टी डीलिंग के अलावा कुछ नहीं किया। इसी का नतीजा है कि आज प्रदेश में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। विकास हुआ है तो केवल मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हर क्षेत्र के साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने धोखा किया है। रोहतक को छोड़कर किसी क्षेत्र में विकास हुआ और ही युवाओं को नौकरियां मिलीं। रविवार को पंचकूला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हिसार से इनेलो के सांसद दुष्यंत चौटाला ने इनेलो कार्यकर्ताओं को 25 सिंतबर को चौधरी देवीलाल के 100वें जन्मदिवस के अवसर पर जींद में आयोजित रैली में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।