कलायत से चुनाव लड़ूंगा : रणधीर
राजौंद/हिसार | कांग्रेसके वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश उर्फ जेपी के भाई रणधीर सिंह धीरा ने कहा है कि यदि कांग्रेस ने कलायत सीट से मेरे भाई को टिकट नहीं दिया तो मैं खुद यहां से आजाद चुनाव लड़ूंगा। इससे पहले, धीरा ने रविवार को राजौंद में असंध रोड पर एक चुनावी कार्यालय खोला। बरवाला के पूर्व विधायक धीरा ने कहा कि कलायत उनका पैतृक गांव है और यहां की जनता ने चुनाव में हमेशा उनके परिवार का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को कलायत में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। धीरा ने कहा कि लोगों के प्यार के बूते ही उनके भाई जयप्रकाश उर्फ जेपी तीन बार हिसार से लोकसभा सांसद चुने गए।