पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनस्वास्थ्य विभाग को िमल ही गया नया एक्सईएन

जनस्वास्थ्य विभाग को िमल ही गया नया एक्सईएन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ चार महीनों में हो चुके हैं चार अफसराें के तबादले।

भास्करन्यूज |हांसी

शहरमें लड़खड़ाई पेयजल आपूर्ति और चरमराई सीवर व्यवस्था में सुधार के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने कार्यकारी अभियंता जगबीर सिंह मलिक को सुधार की जिम्मेदारी सौंपी है। मलिक को विभागीय मुख्यालय से यहां भेजा गया है। उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है।

विभाग में पिछले तीन महीनों से लगातार कार्यकारी अभियंता तब्दील हो रहे थे। करीब डेढ़ साल तक यहां रहे राकेश कुमार जुलाई में यहां से अपना तबादला रेवाड़ी करा गए। उनके जाने के बाद योगेश शर्मा के कार्यकारी नियुक्त किया गया। शर्मा नौ अगस्त तक रहे और 28 दिन में ही अपना तबादला अंबाला करा गए। उनके बाद रविंद्र कुमार को नया कार्यकारी अभियंता नियुक्ति किया गया। उन्होंने कुछ ही दिन के लिए यहां काम किया और रेवाड़ी में ही दूसरी डिविजन में तबादला करा गए।

पहलेभी रह चुके हैं हांसी

मूलरूप से रोहतक के रहने वाले जगबीर सिंह मलिक 2007 से 2009 तक यहां कार्यकारी अभियंता के रूप में तैनात रह चुके हैं। चुनाव आचार संहिता के चलते उन्हें फिलहाल यहां का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। पहले यह कार्यभार हिसार के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार गिल के पास था।