पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव आयोग की टीम ने गाड़ी से बरामद किए 14 लाख रुपये

चुनाव आयोग की टीम ने गाड़ी से बरामद किए 14 लाख रुपये

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | हिसार/ बरवाला

विधानसभाचुनाव के लिए प्रचार तेज होने के साथ ही चुनाव आयोग की टीमें भी मुस्तैद हो गई हैं। गुरुवार को आयोग की स्टेटिक सर्विलांस टीम ने मिर्जापुर टी प्वाइंट पर एक गाड़ी से करीब 14 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। डस्टर गाड़ी में यह राशि कहीं ले जाई जा रही थी।

बरवाला विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी प्रशांत अटकान ने बताया कि एक डस्टर गाड़ी से 14 लाख रुपये की नकद राशि बरामद की है। इसके लिए आयकर विभाग को सूचित किया गया है, ताकि मामले पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि राशि मिर्चपुर उचाना मंडी निवासी से बरामद की गई है।

जांचरिपोर्ट के आने के बाद कार्रवाई होगी

स्टेटिकसर्विलांस टीम के इंचार्ज एसएस कन्टुरिया ने बताया कि वे गुरुवार दोपहर बाद नाके पर गाड़ियों की जांच कर रहे थे। इसी बीच एक गाड़ी को उन्होंने रुकवाया और उसकी जांच की। जांच में गाड़ी से लाखों रुपये की राशि बरामद हुई। इस पर उन्होंने मामले की सूचना आयकर विभाग के अधिकारी रघुवीर सिंह बूरा को दी। आयकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अभी रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

50 हजार तक सही है