पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लाइंग ने धक्का मारकर छात्र को बस से नीचे फेंका

फ्लाइंग ने धक्का मारकर छात्र को बस से नीचे फेंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िसवानी मंडी | हरियाणारोडवेज के उड़नदस्ते ने गुरुवार सुबह करीब छह बजे हिसार जा रही बस को रेलवे फाटक के पास चेकिंग के लिए रुकवाया। इस दौरान यात्रियों की टिकट चेक करने समय एक छात्र ने जब बस पास दिखाया तो निरीक्षकों ने उसे नकली बताकर उसे अन्य प्रमाणपत्र दिखाने की बात कही लेकिन छात्र के पास अन्य दस्तावेज नहीं होने पर रोडवेज कर्मचारी उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद जब छात्र ने शहर के बस अड्डे पर पहुंचकर अपने पिता से अन्य प्रमाणपत्र मंगवाए तो कर्मचारियों ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। इस दौरान जब उसके पिता के साथ आए अन्य छात्र ने कर्मचारियों को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उसे बस से धक्का दे दिया। पीड़ित छात्र योगेश शर्मा हिसार के राजकीय महाविद्यालय में पढ़ता है।

रोडवेज ट्रैफिक इंचार्ज उमेद सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि फ्लाइंग में शामिल सभी निरीक्षक समझदार हैं। अगर फिर भी इस प्रकार की घटना हुई है तो उनको समझा दिया जाएगा।