पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निफ्टम की टीम ने बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया

निफ्टम की टीम ने बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | राष्ट्रीयखाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टम) की टीम के 10 दिवसीय गांव गोद अभियान के अंतिम दिन गुरुवार को गांव रावलवास में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें जहां एक ओर ग्रामीणों को नुक्कड़-नाटक के माध्यम से दहेज-प्रथा, भ्रूण हत्या, गंदगी बाल विवाह जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर स्वच्छता, लड़कियों की शिक्षा, पोलियो उन्मूलन जैसी चीजों को अपनाने की सलाह दी गई। इसके अंतर्गत गांव में चिकित्सकों की विशेष टीम द्वारा एक फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन भी किया गया, जिसका लगभग 100 लोगों ने लाभ उठाया। कैंप का समापन ग्रामीणों को सौर ऊर्जा, बिजली की बचत, अक्षय ऊर्जा स्रोत वोट के अधिकार के विषयों को समझाने के साथ हुआ।