पिछड़ा नहीं रहेगा बरवाला हलका : राड़ा
हिसार | कांग्रेससरकार की उपेक्षा के शिकार बरवाला विधानसभा क्षेत्र को हजकां की सरकार आने के बाद पिछड़ा नहीं रहने दिया जाएगा और हलके के सभी क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। यह बात हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष रामनिवास राड़ा ने हलका बरवाला के 12 क्वार्टर रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। रामनिवास राड़ा ने कहा कि हलका बरवाला हमेशा से ही पिछड़ेपन का शिकार रहा है यहां के जनप्रतिनिधियों ने हमेशा हलके के विकास की बजाय खुद के विकास को ज्यादा तवज्जो दी है।