पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिसार विकास में पिछड़ा: कमल

हिसार विकास में पिछड़ा: कमल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाप्रत्याशी डाॅ. कमल गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि हिसार का इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि हिसार की विधायिका एवं मंत्री के लिए सभी परिस्थितियां अनुकूल होते हुए भी शहर विकास के मामले में पिछड़ा रह गया। नगर की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के लिए सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर है।गुरुवार को डाॅ. गुप्ता ने कहा कि यदि आपने मुझे विधायक बनाया तो आपको मूलभूत सुविधाओं के लिए सड़क पर उतरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मैं विधायक के रूप में आपकी सेवा में 24 घंटे उपलब्ध रहूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्मार्ट सिटी योजना में हिसार को भी शामिल करवाने का प्रयास करूंगा।