- Hindi News
- सूरा बोले जीते तो खेतों की नालियां पक्की करवाएंगे
सूरा बोले- जीते तो खेतों की नालियां पक्की करवाएंगे
हिसार | बरवालासे आजाद उम्मीदवार डा. राजेंद्र सूरा ने कहा कि बरवाला हलके के गांव में लगने वाली खेतों को नालियों को पक्का करने का काम करेगे। वह खोखा गांव में डोर टू डोर चुनावी अभियान के तहत लोगों से रुबरु हो रहे थे। उन्होंने कहा कि कलम की ताकत से बरवाल हलके के अधूरे पडे सभी विकास के कार्य करवाए जाएगें तथा खेतों में किसानों को नालियों का पक्का करवाया जाएगा जिससे नालियों के माध्यम से किसानों को खेतों ज्यादा पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बरवाला हलके में सुधार किया जाएगा जो स्कूल दसवीं तक है उन्हें दस जमा दो तक अपग्रेड करने का काम किया जाएगा तथा गलियों को पक्का करवाया जाएगा।
गांव खोखा में डोर टू डोर प्रचार करते डा. राजेंद्र सूरा।