- Hindi News
- कांग्रेसियों ने दिया भ्रष्टाचार को संरक्षण : प्रो. छत्तरपाल
कांग्रेसियों ने दिया भ्रष्टाचार को संरक्षण : प्रो. छत्तरपाल
हांसीविधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार प्रो. छत्तरपाल सिंह ने अपने जन सम्पर्क अभियान के दौरान आज रिचपुरा, ढाणी केंदु, ढाणी कुंदनापुरा, ढाणी शोभा, खंखपुरा, ढाणी चादरपुरा गगनखेड़ी का दौरा करके मतदाताओं से सम्पर्क किया प्रदेश के सुनहरे भविष्य के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। गांवों में प्रो. छत्तरपाल सिंह का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। दौरों में सोरखी भाजपा मंडल के प्रधान रामअवतार सैनी, जयपाल बांडाहेड़ी, अशोक कनौजिया, बलबीर सैनी, सैनीपुरा के पूर्व सरपंच बलबीर सैनी रामपुरा के सरपंच शेरसिंह भी साथ थे। प्रो. छत्तरपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सीएलयू सीडी कांड में फंसे आरोपियों को पार्टी टिकट देकर उन्हें सम्मानित किया है। आने वाले समय में जनता इनसे हिसाब लेगी। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार को खत्म करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा प्रदेश को स्वच्छ शासन देगी।
ढाणी कुंदनापुरा में ग्रामीण जनसभा को संबोधित करते प्रो. छत्रपाल।