पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुमान मंदिर में माता की 351 अखंड ज्योत जलाई

हनुमान मंदिर में माता की 351 अखंड ज्योत जलाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | नवरात्रके उपलक्ष्य में हनुमान मंदिर मोती बाजार में गुरुवार को मां दुर्गा की 351 अखंड ज्योत जलाई गई। सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता की आराधना करके आरती की। मंदिर के प्रधान रमेश लोहिया ने बताया कि आरती के बाद प्रसाद के साथ भक्तों को मां के दरबार का खजाना एवं माताओं को अटल सुहाग की भेंट वितरित की गई। पुजारी पं. राजेश शास्त्री ने श्री दुर्गा सप्तशती पाठ का शुभारंभ किया, जिसका 2 अक्टूबर को श्री दुर्गा अष्टमी पर सायं 4 बजे हवन-कन्या पूजन भंडारे के साथ समापन होगा। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक सुशील गोयल, विपिन गोयल, राहुल जैन, विजय स्वामी, कार्यवाहक प्रधान रणबीर चौधरी, महासचिव सज्जन सिंगल, कोषाध्यक्ष महेन्द्र बंसल, संयोजक सुदेश सोनी आिद थे।