- Hindi News
- जज को मोबाइल पर चुटकुले सुनाने वाले पर केस
जज को मोबाइल पर चुटकुले सुनाने वाले पर केस
हिसार | हिसारके एक जज के मोबाइल नंबर पर कई एक अनजान शख्स ने कई बार मिस कॉल कर परेशान किया। छह सात बार-बार मिस कॉल की। जब जज ने कॉल रिसीव की तो कॉल करने वाले ने जज को चुटकुले सुनाने शुरू कर दिए। जज ने जब कॉल करने वाले का परिचय जानना चाहा और फोन करने का मकसद पूछा तो तो उसने कॉल काट कर फोन स्विच ऑफ कर लिया। जज ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस पीआरओ चंद्रभान ने बताया कि उपभोक्ता ने 09878094219 नंबर से जज के पास मिस कॉल और कॉल की। शिकायत मिलने के बाद संबंधित नंबर को साइबर सेल में भेज दिया गया है।