पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान जीव के अंदर रहते हैं : शास्त्री

भगवान जीव के अंदर रहते हैं : शास्त्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | डिफेंसकॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को मेहंदीपुर बालाजी से पधारे महाराज रोहित कृष्ण शास्त्री ने राम कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि राजा दशरथ के यहां चार पुत्रों का जन्म हुआ, जिन्होंने विद्या अध्ययन करने के बाद राक्षसों का उद्धार किया। कथा के दौरान भगवान राम के वनवास, राजतिलक और भरत मिलाप के प्रसंगों का वर्णन किया। अंत में भगवान राम ने रावण को मारकर मोक्ष की प्राप्ति कराई। उसके बाद भगवान अपने धाम को चले गए। उन्होंने कहा कि भगवान सभी जीव के हृदय में निवास करते हैं और उसकी अच्छी मनोकामनाओं को पूरी करते है।