वेद नारंग आज करेंगे नामाकंन दािखल
हांसी-बरवाला से दस ने पर्चे दािखल किए
रेणुका, छतरपाल, लोहान, भयाना ने भरे पर्चे
विधायक बना दो, सरकार में जिम्मेदारी पक्की :बालियान
हिसार | हांसीहल्के से भाजपा प्रत्याशी प्रो. छत्तरपाल सिंह ने कहा कि आज प्रदेश भर में भाजपा के नाम की आंधी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्पकाल में जो काम कर दिखाया है, उतना आज तक किसी सरकार ने नहीं किया। हांसी हलके की जनता ने सेवा करने का मौका दिया तो वे हांसी में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने देंगे। सिंह ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के मौके पर मौजूद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि हांसी के मतदाता प्रो. छत्तरपाल सिंह को विधायक बना दें, उन्हें भाजपा सरकार में महत्वपूर्ण पद पर जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी के प्रांतीय नेता प्रो. गणेशीलाल, भाजपा के नारनौंद हलके से प्रत्याशी वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु तथा बरवाला से पार्टी प्रत्याशी सुरेंद्र पूनिया ने भी जनसभा में शिरकत की।
िहसार.एस्सेल के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि मुझे हारी बाजी को जीतना अच्छी तरह से आता है। लोग बातें करते हैं कि वे तो 10 हजार की लीड लेकर वोटिंग में आगे चलते हैं। हम इस बार उन इलाकों में ज्यादा मेहनत करेंगे जिनको वो कहते हैं कि ये हमने गोद ले रखे हैं। डॉ. चंद्रा शुक्रवार को भाजपा के हिसार से प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता के नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले अग्रसेन भवन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
डा.गुप्ता ने भरा पर्चा
प्रो. छतरपाल सिंह
इंडियन नेशनल कांग्रेस से 56 वर्षीय विनोद भयाना पुत्र महेश भयाना निवासी बैंक काॅलोनी हांसी ने नामांकन दाखिल किया। भयाना के पास सात लाख 42 हजार रुपए नकद दो लाख 70 हजार रुपए कीमत के आभूषण हैं। उनकी प|ी सुनीता के पास एक लाख 45 हजार दो सौ रुपए की राशि नकद तथा एक लाख 89 हजार रुपए ज्वैलरी है। भयाना की शैक्षणिक योग्यता स्नातक है।
इंडियन नेशनल लोकदल से 48 वर्षीय उमेद लोहान सुपुत्र प्रताप सिंह गांव भैणी अमीरपुर तहसील नारनौंद ने हांसी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। लोहान के पास नकद राशि तीन लाख 50 हजार रुपए है और दो लाख 50 हजार रुपए की कीमत के जेवरात हैं तथा 50 हजार रुपए की एलआईसी पॉलिसी है। उनकी प|ी विद्या देवी के पास 80 हजार 500 रुपए नकद तीन लाख 75 हजार र