पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहन से िमलकर वापस लौट रहे भाई की दोस्त संग हादसे में मौत

बहन से िमलकर वापस लौट रहे भाई की दोस्त संग हादसे में मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीरोड पर स्पेशियो की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के समय दोनों मुंढाल जा रहे थे। दुर्घटना के बाद एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने उपचार के लिए हिसार ले जाते समय दम तोड़ा। मृतक दोनों युवक दोस्त थे और जींद के गांव माली के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए। जीप चालक फरार हो गया।

दुर्घटना देर शाम को दिल्ली रोड पर गढ़ी के समीप हुई। युवक राजमल उर्फ राजू उसका दोस्त बलराम मोटर साइकिल पर सवार होकर मुंढाल जा रहे थे। मुंढाल में राजू की बहन रहती है और एक दिन पहले से वह उसके घर आए हुए थे। राजू की दूसरी बहन हिसार के समीप रोलेवाली भैणी में विवाहित है। कुछ दिन पहले ही उसका बच्चा हुआ था। दोनों सवेरे ही मुंढाल से उसे कपड़े और उपहार आदि देने गए थे। देर शाम को वापस लौट रहे थे।

पड़ोसी और दोस्त थे

मृतकबलराम राजू का पड़ोसी और दोस्त था। दोनों की उम्र 18-19 के आसपास बताई जा रही है। हादसे की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी, जिसके बाद देर रात को परिवार के लोग यहां पहुंचे। दोनों के शाम तक मुंढाल पहुंचने पर परिजन उन्हें बार-बार फोन कर रहे थे, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। कुछ देर बाद पुलिस की तरफ से फोन गया और हादसे की सूचना दी गई। सूचना पाकर परिवार के लोग तत्काल हांसी पहुंच गए।

बाइक के उड़े परखचे

गढ़ीके समीप सामने से रही एक गाड़ी ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर इधर-उधर जा गिरे। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में राजू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सिविल अस्पताल लाई। अस्पताल में राजू को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बलराम की सांसें अभी चल रही थी। चिकित्सकों ने उपचार के लिए उसे हिसार रेफर कर दिया। उसे हिसार ले जाया जा रहा था रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।