दहेज के लिए प्रताडि़त करने पर केस दर्ज
हांसी | सदरपुलिस ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने धमकी देने के आरोप में उसके ससुराल के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामला मसूदपुर की विवाहिता सोनिया की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उसकी शादी दिसंबर 2011 में हिसार जिला के गांव चौधरीवास में हुई थी। पुलिस ने ससुराल पक्ष के राजेश कुमार, कृष्ण कुमार, कमला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।