पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हांसी के विकास और प्रगति का वादा किया

हांसी के विकास और प्रगति का वादा किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | इनेलो संसदीय दल के नेता एवं हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि आने वाले चुनाव में पार्टी प्रत्याशी उमेद सिंह लोहान भारी बहुमत से जीत हासिल करके विधानसभा में पहुंचेगे। यह बात इनेलो संसदीय दल के नता एवं हिसार से सांसद दुष्यंत चौटला ने कही। वे रविवार को हांसी हलके के गांव मुंढाल बांडाहेड़ी, सोरखी, भाटोल जाटान, खरकड़ा, जीतपुरा, मेहंदा, गढ़ी, थुराना, कुंभा, जमावड़ी, गगनखेड़ी, भाटला, चैनत घिराय सहित दो दर्जन के करीब गांवों में इनेलो प्रत्याशी उमेद सिंह लोहान के समर्थन में प्रचार अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।इनेलो सांसद चौटाला और प्रत्याशी उमेद लोहान का गांव मुंढाल बांडाहेड़ी में पहुंचने पर इनेलो के वरिष्ठ नेता प्रतीक ढुल ने जोरदार स्वागत किया। लोहान ने कहा कि इस समय माहौल पूरी तरह से इनेलो के पक्ष में है और उन्हें विश्वास है कि हलके की जनता के आशीर्वाद सहयोग से वे विधानसभा में पहुंचेंगे।

जनसंपर्क के दौरान हांसी से भाजपा प्रत्याशी प्रो. छत्तरपाल सिंह

पार्टी कार्यालय मंे कार्यकर्ताओं को संबोधित करती हजकां प्रत्याशी रेनुका बिश्नोई।

इनेलो प्रत्याशी उमेद लोहान के समर्थन में कार्यक्रम में मौजूद सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला