पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हौटा की चौधर के लिए फैसला 20 दिसंबर को

हौटा की चौधर के लिए फैसला 20 दिसंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय अध्यापक संघ (हौटा) के वार्षिक चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय कैंपस और उसके सेंटरों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय के करीब 550 अध्यापक चुनाव में मतदान करने के लिए एसोसिएशन से जुड़े चुके हैं। चुनाव अधिकारियों के शेड्यूल के मुताबिक 8 दिसंबर तक एसोसिएशन की सदस्यता की प्रक्रिया चली। अभी सदस्यों की पूरी सूची तैयार की जा रही है। शिक्षक संघ प्रधानी के लिए इस बार भी काफी खींचतान होने के आसार हैं।

विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का दो दिवसीय वार्षिक चुनाव 19 व 20 दिसंबर को होगा। 19 दिसंबर को विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले आउटर स्टेशन पर तैनात शिक्षक वोट डालेंगे और 20 को विश्वविद्यालय कैंपस में वोट डाले जाएंगे। अगर कोई शिक्षक इन दोनों दिन किसी काम से बाहर रहता है तो वह 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक कभी भी मतदान कर सकता है।
रिटर्निंग अधिकारी आर के पानू के नेतृत्व में शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न होगा। दीवान कुमार उप चुनाव अधिकारी होंगे।

आर के पानू ने बताया कि विश्वविद्यालय हर वर्ष शिक्षक संघ का चुनाव करवाता है, जिसका उद्देश्य अध्यापकों के हक में आवाज उठाना है। उन्होंने अधिक से अधिक शिक्षकों से चुनाव में भाग लेने की अपील की है।
ये रहेगा चुनावी शेड्यूल
- 9 व 10 दिसंबर को विभिन्न कार्यालयों के नामांकन लिए जाएंगे।
- 11 दिसंबर को सिक्योरिटी पेपर जमा व नामांकित कंडीडेट के नामों की लिस्ट लगाई जाएगी।
- 12 दिसंबर कंडीडेट की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
- 19 दिसंबर को आउटर स्टेशन पर पोलिंग की जाएगी।
- 20 दिसंबर को सुबह साढ़े नौ बजे से शाम चार बजे तक हिसार कैंपस में पोलिंग की जाएगी।
- 20 को ही शाम साढ़े चार बजे के बाद वोटों की गिनती की जाएगी।