पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहचान पत्र दिखाने पर ही मिलेगी पेंशन

पहचान-पत्र दिखाने पर ही मिलेगी पेंशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. जनवरी से माह के पहले मंगलवार को पेंशन बंटा करेगी। नगर निगम में सोमवार को सोशल वेलफेयर एंड पेंशन सब कमेटी की सोमवार को हुई बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला हुआ। पेंशन वितरण के दाैरान आने वाली परेशानियों पर चर्चा हुई। इनके निस्तारण पर विचार हुआ।
सीनियर डिप्टी मेयर डीएन सैनी ने बताया कि निगम अधिकारियों ने बताया कि पेंशन की समस्याओं को दूर करने के लिए फैसला लिया गया। सबसे अहम फैसला यह हुआ कि पेंशन पाने के लिए पहचान पत्र अनिवार्य होगा। इसलिए पेंशन पाने वालों के पास यदि पहचान-पत्र नहीं है तो वह पहचान-पत्र बनवा लें। इसके अलावा लगातार दो महीने तक यदि कोई पेंशन नहीं लेता है तो उसकी पेंशन कट जाएगी और उन्हें दोबारा से पेंशन पाने के लिए आवेदन करना होगा।
वहीं, विधवाओं को शपथ पत्र देना होगा। निगम की सब कमेटी ने यह कवायद पेंशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए शुरू की है। इस अवसर पर सेक्रेटरी राजेश मेहता, सीनियर डिप्टी मेयर, मास्टर प्रहलाद सिंह, उदयवीर सिंह मिंटू, मान सिंह चौहान, नरेंद्र शर्मा, अजीत सिंह, रेखा ऐरन, कर्मवीर ढ़िल्लो आिद थे।