- Hindi News
- सांसद ने संसद में उठाया जल बंटवारे का मुद्दा
सांसद ने संसद में उठाया जल बंटवारे का मुद्दा
सांसददुष्यंत चौटाला ने सोमवार को विभिन्न राज्यों के बीच जल बंटवारे को लेकर चल रहे विवादों का जिक्र करते हुए हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दिलवाने का मुद्दा संसद में उठाया।
दुष्यंत ने देश में विभिन्न राज्यों में हुए जल विवादों को निपटाने के लिए जल ट्रिब्यूनल को और अधिक शक्तियां देने की भी मांग की, जिससे कि तमाम वाटर ट्रिब्यूनल प्रासंगिक और प्रभावी हो सकें। उन्होंने किसानों को गन्ने की समय पर खरीद उनका भुगतान समय पर करने का मुद्दा भी उठाते हुए शुगर डेवलमेंट फंड के तहत समय पर गन्ने की खरीद भुगतान करने के लिए कानून बनाने की भी मांग की। चौटाला ने अमेंडमेंट ऑन रिफीलिंग एंड अमेंडिंग एक्ट 2014 के तहत चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि सरकार की तरफ से जल विवादों के समाधान के लिए विभिन्न ट्रिब्यूनल बनाए गए हैं, लेकिन बावजूद इसके प्रदेश को उसके हिस्से का पानी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में हरियाणा अब तक एक हजार क्यूसिक पानी दिल्ली को दे चुका है जबकि हरियाणा के किसान अब भी सूखाग्रस्त क्षेत्र में बैठे हैं।
सांसद दुष्यंत चौटाला ने देश की सीमाओं पर हो रहे हमलों आतंकवाद के खतरों को लेकर लोकसभा में गहरी चिंता व्यक्त की। चौटाला ने लोकसभा संसद में देश की सीमा सुरक्षा, आतंकवाद और सैनिकों को अत्याधुनिक हथियार उपलब्ध करवाने का मुद्दा लोकसभा में उठाया। युवा सांसद ने सदन में सरकार सीमा की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक हथियार उपलब्ध करवाने के लिए भी ठोस कदम उठाने की मांग की।
दुष्यंत चौटाला