पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राइवेट बस के नीचे आने से छात्र की मौत

प्राइवेट बस के नीचे आने से छात्र की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला बस अड्‌डे की घटना, खिड़की से उतरते समय चालक ने चला दी थी बस

शहरके नए बस अड्डा परिसर में गुरुवार सुबह एक प्राइवेट बस से उतरते समय बस के पिछले टायरों के नीचे आने से एक छात्र की मौत हो गई। मृतक 17 वर्षीय विनय खेदड़ का रहने वाला था तथा यहां के एक निजी स्कूल में 11वीं नॉन मेडिकल का छात्र था। पुलिस को दिए बयान में विनय के पिता जेबीटी सतीश कुमार ने बताया कि उनकी ड्यूटी यहां के अनाज मंडी स्थित सरकारी स्कूल में है। विनय हर रोज स्कूल जाने के लिए उनके साथ बाइक पर आता था। लेकिन गुरुवार को वो एक निजी बस से बरवाला गया। इस बीच जब वह बस की अगली खिड़की से उतर रहा था, तो चालक ने अचानक बस की स्पीड बढ़ा दी। इसके चलते विनय बस के पिछले टायरों के नीचे गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए विनय को यहां के एक अस्पताल में लाया गया। इस बीच काफी संख्या में भीड़ भी मौके पर एकत्रित हो गई। बाद में चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनय परिवार में सबसे बड़ा था उसका छोटा भाई नौवीं कक्षा का छात्र है।

बरवाला. छात्र विनय को उपचार के लिए निजी अस्पताल में लाने के समय मौके पर जमा भीड़।