- Hindi News
- आज से दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
आज से दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
देरसे ही सही, मगर ठंडी हवाओं के साथ सर्दी ने दस्तक दी है। तीन दिन में जहां मौसम में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। अब मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई कि शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिसंबर के पहले सप्ताह में भले ही लोगों को गर्मी का अहसास हुआ है, मगर पिछले तीन दिन में मौसम में अचानक बदलाव आया है। सर्दी के कारण अब गुनगुनी धूप भी सुहाने लगी है। इसकी वजह यह है कि दोपहर के तापमान में भी 3 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को एचएयू कैंपस में तापमान की बात करें तो अधिकतम 22.6 और न्यूनतम 3.3 डिग्री रहा। वहीं शहर में अधिकतम तापमान 23.4 अौर न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अब लगातार ठंड बढ़ती जाएगी।