- Hindi News
- राजीव गांधी खेलकूद प्रतियोगिता का आज होगा शुभारंभ
राजीव गांधी खेलकूद प्रतियोगिता का आज होगा शुभारंभ
हिसार| जिलाखेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी दर्शन कुमार मिढ़ा ने बताया कि शहर के महाबीर स्टेडियम में 12-13 दिसंबर को जिला स्तरीय राजीव गांधी खेल प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में पहले दिन लड़कियां और दूसरे दिन लड़कों के अंडर 16 के मुकाबले कराए जाएंगे। भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आयु प्रमाण पत्र लेकर आना होगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार केंद्र सरकार द्वारा सीधे बैंक खातों में भेजा जाएगा।