पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोलमंडी के व्यापारी सुमित जैन ने जहर खाकर जान दी

गोलमंडी के व्यापारी सुमित जैन ने जहर खाकर जान दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयगोल मंडी के युवा व्यापारी सुमित जैन की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई और सुमित की अचानक इस मौत से गोल मंडी में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को वहां एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने मृतक के बहनोई विकास की शिकायत पर उनके चाचा रमेश जैन, चचेरेे भाई पंकज, नितिन अनूप के खिलाफ धारा 306, 506 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस ने शव का हिसार के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार सुमित ने बुधवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बरवाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां देर रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के बहनोई विकास की शिकायत के अनुसार पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इससे पहले गुरुवार सुबह पुलिस को उनके घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। बहनोई की शिकायत पर मृतक के चाचा रमेश जैन चचेर भाई पंकज, नितिन अनूप के खिलाफ धारा 306, 506 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। उसने आत्महत्या करने के फैसले की सूचना सुसाइड नोट में लिखकर रख दी।