- Hindi News
- बीईओ के निरीक्षण में प्रिसिंपल समेत गैरहाजिर मिला बधावड़ स्कूल स्टाफ
बीईओ के निरीक्षण में प्रिसिंपल समेत गैरहाजिर मिला बधावड़ स्कूल स्टाफ
भास्कर न्यूज | हिसार/बरवाला
अवकाश को लेकर असमंजस कहे या फिर शिक्षकों की मनमानी, लेकिन शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में शिक्षकों की लापरवाह कार्यशैली उजागर हो गई। बरवाला ब्लाक के बधावड़ सीनियर सेकंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य समेत आधा दर्जन शिक्षक अनुपस्थित मिले।
बरवाला के खंड शिक्षा अधिकारी धनपत राय शनिवार को टीम के साथ बधावड़ गांव के सीनियर सेकंडरी स्कूल में पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान स्कूल प्रधानाचार्य प्रताप सिंह समेत तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले। इसके अलावा औचक निरीक्षण का पता चलते ही आनन-फानन में दो शिक्षक स्कूल में पहुंचे, जिनकी लेट उपस्थिति लगाई गई। खंड शिक्षा अधिकारी के पूछने पर वहां मौजूद स्टाफ ने बताया कि दिल्ली में मतदान को लेकर अवकाश में असमंजस था। हो सकता है कि इसी कारण से इतना स्टाफ अनुपस्थित रहा। खंड शिक्षा ने बताया कि अनुपस्थित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को जानकारी दे दी गई है।