- Hindi News
- प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड क्लर्क 25 हजार रिश्वत लेते पकड़ा
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड क्लर्क 25 हजार रिश्वत लेते पकड़ा
विजिलेंसटीम ने शुक्रवार को प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड कार्यालय में क्लर्क संजीव को 25 हजार रुपए की रिश्वत राशि समेत रंगे हाथों पकड़ लिया है। बता दें एक दिन पहले गुरुवार को नरवाना में एचएसडीआईसी का सीनियर मैनेजर अशोक भल्ला 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने पकड़ा था।
हिसार जिले के मय्यड़ गांव निवासी बिजेंद्र ने विजिलेंस को शिकायत में बताया कि उसका भिवानी के बड़सी गांव में ईंट भट्ठा है। अगस्त में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने भट्ठे को सील कर दिया था। बाद में जुर्मानाभर दिया था। 25 नवंबर को भट्ठे को दोबारा शुरू करने के आर्डर हुए। ऑर्डर कॉपी लेने को लेकर संपर्क क्लर्क संजीव से हुआ। उसने ऑर्डर कापी समेत अन्य सभी कागजात देने की एवज में 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।
गुड़गांव . विजिलेंसकी टीम ने शुक्रवार को हुडा कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। हुडा कर्मचारी के खिलाफ हुडा के ही एक पूर्व अधिकारी ने विजिलेंस में शिकायत दी थी। शिकायत के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाकर सेक्टर-14 स्थित हुडा कर्मचारी को दोपहर में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस इंस्पेक्टर जगदीश कुमार ने बताया कि मूल रूप से रेवाड़ी निवासी देशराज ने विजिलेंस में हुडा कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। शिकायत में देशराज ने बताया कि वे भी डिप्टी सुपरिटेंडेंट के पद पर हुडा में काम कर चुके हैं और कुछ समय पहले वो रिटायर हुए हैं। रिटायर होने के बाद पेंशन जारी कराने के लिए कई बार सेक्टर-14 स्थित हुडा ऑफिस का चक्कर काटना पड़ा। पेंशन जारी होने से पहले विभाग द्वारा एनओसी जारी किया जाता है। एनओसी की फाइल एकाउंट विभाग में तैनात असिस्टेंट के पद पर तैनात सुभाष खुराना के पास थी। फाइल पास करने के लिए ही सुभाष खुराना ने देशराज से 5000 रुपए मांगे थे। देशराज ने विजिलेंस से सुभाष खुराना द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत कर दी।