- Hindi News
- हौटा चुनाव : अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सचिव पद पर कड़ा मुकाबला
हौटा चुनाव : अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सचिव पद पर कड़ा मुकाबला
हिसार | हरियाणाकृषि विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (हौटा) के विभिन्न पदों के लिए होने वाले चुनाव में शुक्रवार को तीन अध्यक्ष पद समेत 19 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। निर्वाचन अधिकारी डाॅ. आरके पानू ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को डाॅ. वीपी लोहच, डाॅ. अवतार सिंह और डाॅ. राकेश मेहरा ने अपने-अपने नामांकन पत्र वापिस ले लिए। अब अध्यक्ष पद के लिए डाॅ. केडी शर्मा और डाॅ. कृष्ण सहरावत के बीच कड़ा मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद के लिए डाॅ. कर्मल सिंह, डाॅ. एनपी गिरी, डाॅ. योगेश जिंदल, डाॅ. संदीप आर्य और डाॅ. अमरजीत कालरा के नामांकन वापस लेने पर डाॅ. प्रदीप कुमार चहल और डाॅ. पवन कुमार के बीच टक्कर होगी। सचिव के लिए डाॅ. राकेश कुमार और डा. अनिल कुमार मैदान में बचे हैं।