प्रशिक्षण के लिए युवा करें आवेदन
हिसार| हरियाणापिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम के जिला प्रबंधक ने बताया कि मारुति सुजुकी कंपनी के सहयोग से पिछड़े वर्ग एवं अल्प संख्यक समुदायों के बेरोजगार लाभार्थियों के लिए व्यावसायिक चालक प्रशिक्षण का आयोजन होगा। जिले का कोई स्थायी निवासी जो पिछड़े वर्ग एवं अल्प संख्यक समुदाय से संबंध रखता हो इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 15 दिसंबर तक अपना आवेदन जिला प्रबंधक हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम में दे सकता है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 जनवरी से 15 मार्च तक चलेगा। इच्छुक व्यक्ति 12वीं पास होना चाहिए और उसकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शहरी क्षेत्र में रहने वाले प्रार्थी की वार्षिक आय एक लाख तीन हजार ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले प्रार्थी की वार्षिक आय 81 हजार रुपए होनी चाहिए।