पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तोशाम रोड पर 3 दुकानों के ताले तोड़े

तोशाम रोड पर 3 दुकानों के ताले तोड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | चोरोंने गुरुवार रात को तोशाम रोड स्थित आईटीआई चौक के पास तीन दुकानों के शटर के ताले तोड़कर हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने बताया कि चोरों ने रामा वेल्डिंग वक्र्स, अल्फा इंजीनियरिंग वक्र्स और कृष्णा मारबल हाऊस में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रामा वेल्डिंग वक्र्स के मालिक एवं न्यू मॉडल टाउन निवासी नितेश ने बताया कि वे रात को दुकान के शटर पर ताला लगाकर गए थे। शुक्रवार सुबह आए तो दुकान के शटर के ताले टूटे मिले। चोर उनकी दुकान से हजारों के वेल्डिंग रोड्स नकदी चोरी कर ले गए। इसी तरह चोरों ने नितेश की दुकान के पास अल्फा इंजीनियरिंग वक्र्स में वारदात को अंजाम दिया। यहां से भी चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकान के मालिक दयानंद कॉलोनी निवासी रियाज खान का कहना है कि चोर ताला तोड़कर दुकान से हजारों की नकदी तथा अन्य सामान चोरी कर ले गए।