पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजिलेंसटीम ने शुक्रवार को हिसार में कार्यरत फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभियुक्त को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। विजिलेंस इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि भिवानी रोहिला निवासी आजाद सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आजाद सिंह खाद्य आपूर्ति विभाग में फूड सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। उन्हें गांव चारनौंद के डिपो होल्डर रमेश कुमार से रेलवे रोड स्थित विभाग के ऑफिस में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

आजाद सिंह ने डिपो संचालक रमेश कुमार से गेहूं का मांग पत्र पास करने के एवज में 12500 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस पर काफी समय तक रमेश मामले को टालता रहा, लेकिन जब आजाद सिंह नहीं माना तो उसने इसकी सूचना विजिलेंस विभाग को दी। बाद में आजाद सिंह 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने को तैयार हो गया। उसने रमेश को पैसे लेकर शुक्रवार को ऑफिस में बुलाया था। इस पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम ने आजाद सिंह को मौके पर दबोच लिया।

कोई रिश्वत मांगे तो डायल करें

भ्रष्टाचार रोकने के लिए अापको भी पहल करनी होगी। विजिलेंस इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा कहते हैं कि यदि कोई कर्मचारी किसी दफ्तरी कामकाज के एवज में रिश्वत मांगता है तो फोन नंबर 01662-275280 और मोबाइल नंबर- 9416100100 पर सूचना दी जा सकती है।

15 दिन में भ्रष्टाचार के चार मामले

> विजिलेंस टीम पिछले 15 दिन में छापामार कार्रवाई कर भ्रष्टाचार के आरोप में चार लोगों को जेल भेज चुकी है।

> 29 नवंबर को वन विभाग की ब्लॉक ऑफिसर मामराज को 4 हजार रुपये के रिश्वत लेते पकड़ा।

> 1 दिसंबर को भट्टू तहसील में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर महेंद्र को 2 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

> 11 दिसंबर को हरियाणा उद्योग विकास निगम के एक्सईएन अशोक को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोचा।

> 12 दिसंबर को फूड सप्लाई इंस्पेक्टर आजाद सिंह को 10 हजार रिश्वत लेते विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है।