कबड्डी-बास्केटबॉल में हांसी चैंपियन
महाबीरस्टेडियम में शुक्रवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय पायका खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के पहले लड़कियों के विभिन्न खेलों के मुकाबले हुए। जिला खेल अधिकारी दर्शन कुमार मिढ़ा ने बताया कि इन प्रतियोगिता में अंडर 16 आयुवर्ग के खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हैंडबॉल की हिसार की टीम पहले, उकलाना की टीम दूसरे और हिसार-2 की टीम तीसरे स्थान पर रही।
कबड्डी के मुकाबले में हांसी -2 की प्रथम, हिसार-1 की द्वितीय और अग्रोहा की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं, बास्केटबाल के मुकाबलों में हांसी-2 की पहले, हिसार-1 की दूसरे और हिसार-2 की टीम तीसरे स्थान पर रही। जूडो के 48 किलोग्राम भार वर्ग में आंचल प्रथम, 52 किलोग्राम में सोनिका अव्वल रही। जबकि, फुटबॉल में हिसार की टीम पहले और आदमपुर की दूसरे स्थान पर रही। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता पोजिशन हासिल करने वाले खिलाड़ियों ने साथ की साथ प्रमाणपत्र इनाम दिया जा रहा है।
कबड्डी के मुकाबले में हांसी -2 की टीम ने हिसार-1 को हराया। दोनों टीमाें के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।