- Hindi News
- वीरेंद्र कुमार और सुरेंद्र कुमार ने जीता गोल्ड
वीरेंद्र कुमार और सुरेंद्र कुमार ने जीता गोल्ड
हिसार | दक्षिणहरियाणा बिजली वितरण निगम के लेखाधिकारी वीरेंद्र कुमार और सुरेंद्र कुमार ने हाल ही में पंचकूला में संपन्न हुई 40वीं अंतर राज्य बिजली बोर्ड बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुषों के युगल मुकाबलों में गोल्ड जीता है। इस उपलब्धि पर निगम के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार वर्मा ने दोनों को गोल्ड मेडल और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। निगम प्रवक्ता ने बताया कि वीरेंद्र कुमार और सुरेंद्र कुमार पिछले 23 सालों से हरियाणा के बिजली क्षेत्र के लिए प्रथम या द्वितीय स्थान हासिल कर रहे हैं।