- Hindi News
- वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए
वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए
हिसार | गांवबाडो पट्टी के बालाजी हाई स्कूल का वार्षिक समारोह शुक्रवार को स्कूल प्रांगण में आयोजित हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में हरियाणवी संस्कृति की झलक साफ देखने को मिली। कार्यक्रम का आरंभ बतौर मुख्यअतिथि पूर्व एसडीएम सुभाषचंद्र गाबा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गाबा ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए सदैव कड़ी मेहनत करनी चाहिए। विद्यार्थी जीवन का समय सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। कार्यक्रम में पढ़ाई खेलों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर गांव के सरपंच छबीलदास जांगड़ा, स्कूल संचालक रविंद्र कुमार, श्रवण कुमार, सुभाष भानखड़, सतीश वर्मा, जिले वर्मा, रामधारी, अजित यादव, मेनपाल,अश्वनी स्कूल के स्टाफ सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।