यूरिया मिलने से किसानों ने हंगामा किया
हिसार| नईअनाज मंडी में यूरिया मिलने के विरोध में किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों ने बताया कि यूरिया लेने के लिए वह शुक्रवार सुबह अनाज मंडी की 23 नंबर की दुकान के बाहर लाइन में खड़े हो गए थे। 3-4 घंटे तक खड़े रहे, लेकिन यूरिया नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि जब किसान लाइन में लगे थे तो यूरिया लेने के लिए पर्ची काटनी बंद कर दी गई। इसके बाद सभी किसानों से कहा गया कि यूरिया खत्म हो गई है।