पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तिलहन की वस्तुओं पर वैट कम करे सरकार : गर्ग

तिलहन की वस्तुओं पर वैट कम करे सरकार : गर्ग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाप्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं काॅन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग ने कहा कि सरसों, मूंगफली, बिनौला, सूरजमुखी, तारामुखी आदि सभी प्रकार की तिलहन की वस्तुओं पर वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) हरियाणा में 5 प्रतिशत है जबकि दिल्ली में तिलहन पर वैट नहीं है। राजस्थान में तिलहन पर वैट 3 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और अाबकारी एवं कराधान मंत्री कैप्टन अभिमन्यु से मांग की जाएगी कि राजस्थान की तरह हरियाणा में भी तिलहन पर वैट 3 प्रतिशत करें। डबल एल फॉर्म भरने में आढ़तियों को बड़ी भारी दिक्कत होती है। उस डबल एल फॉर्म को हटाकर व्यापारियों को इंस्पेक्टरी राज से छुटकारा दिलाने का काम करें।

गर्ग शुक्रवार को अनाज मंडी एसोसिएशन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में अनाज मंडी की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। व्यापारी नेता गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार आप की अपनी सरकार है। इस सरकार में मंडी के आढ़तियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उनकी समस्याओं का बातचीत करके हल कराया जाएगा।

बैठक में नई अनाज मंडी प्रधान पवन गर्ग, पूर्व प्रधान बजरंग लाल मुकलान वाले, विशिष्ट उपप्रधान जगदीश गोदारा, उपप्रधान तिलक बंसल, अशोक जाखोदिया, सुभाष बाबा, संदीप कुमार, कार्यकारिणी सदस्य वेद जैन, लक्ष्मी बंसल आदमपुरियां, वेद अग्रवाल, मनीराम अग्रवाल, शिव कुमार गोयल, बसंत सिंगल, राम निवास अग्रवाल, सुभाष तायल, बंटी अग्रवाल आिद थे।