- Hindi News
- न्यू एनएच 9 पर हिसार से रोहतक तक लगेंगे दो टोल टैक्स नाके
न्यू एनएच-9 पर हिसार से रोहतक तक लगेंगे दो टोल टैक्स नाके
न्यूएनएच-9(एनएच-10) पर जून 2016 से वाहनों को फर्राटे भरने के लिए दो स्थानों पर टोल टैक्स देने होंगे। चूंकि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हिसार से रोहतक के 99 किमी लंबे एनएच पर दो टोल के नाके तय कर दिए हैं। इस हाईवे पर पहला मौका होगा कि वाहन स्वामियों को टोल टैक्स देना होगा। यह बात बेहतर रहेगी कि हाईवे पर वाहन सरपट दौड़ेंगे और समय बचेगा। एनएच बहादुरगढ़ से रोहतक हिसार तक निर्मित होगा, जिसकी कुल लंबाई 170 से 315.550 किमी है। पीपीपी(प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप) मॉडल से 960 करोड़ की लागत से बन रहे हाईवे का फिलहाल 35 फीसदी काम हो चुका है। राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों ने उम्मीद जताई यदि कोई तकनीकी रुकावट नहीं आई और सब ठीक रहा तो करीब 18 माह के भीतर ही हाईवे का काम पूरा हो जाएगा।
^हाईवे का 35 फीसदी काम पूरा हो चुका है, हमारा इस समय फोकस निर्धारित समय में काम कराने पर है।उम्मीद है कि काम समय पर पूरा होगा।\\\'\\\' राजेशदुअा परियाेजनानिदेशक
पीपीपी मॉडल पर जो कार्य होते हैं, उन कामों के पूरे होने का समय निर्धारित होता है। जो समय तय होता है, उसमें काम पूरा हो जाता है तो लागत के हिसाब से किमी के हिसाब से टैक्स तय होता है। यदि काम निर्धारित समय से अधिक खींचता है तो टैक्स की दर भी बढ़ जाती है। इसमें निर्माण के दौरान आने वाली लागत भी टैक्स में जुड़ती है।
>हिसार से रोहतक : फिलहालहिसार से रोहतक तक की करीब 90 किमी की दूरी तय करने में दो से लेकर ढाई घंटे तक लग जाते हैं। रास्ते में चार स्थानों पर बाइपास बनने से यह फायदा होगा कि वाहनों को दोनों शहरों की दूरी तय करने में करीब 30 मिनट तक की बचत होगी।
>हिसार से महम : हिसारसे महम की करीब 60 किमी दूर है। अभी हिसार से महम तक डेढ़ घंटे तक का वक्त लग जाता है। हाईवे का निर्माण होने पर 70 मिनट में सफर होगा, ऐसी उम्मीद विशेषज्ञ जता रहे हैं। यानि करीब 20 से 25 मिनट तक की बचत होगी।
यूं समझिए दूरी कम होने का गणित
>हिसार से हांसी : हिसारसे हांसी की 28 किमी दूरी है। अभी हांसी तक 30 से 35 मिनट लगते हैं। हाईवे के निर्माण से यह दूरी घटकर 18 से 20 मिनट ही लगेंगे। यानि हांसी तक ही करीब 12 से लेकर 15 मिनट के समय की बचत होगी।
प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप यानि पीपीपी मॉडल पर निर्मित हो रहे हाईवे पर 99 किमी के बीच में टोल टैक्स वसूलने के लिए दो स्थानों पर