9 एमएम बारिश से तापमान 10 डिग्री गिरा
सीजनकी पहली बारिश के साथ ही तापमान 10 डिग्री गिर गया। तेज बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया है। पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज नरम था, लेकिन शनिवार को हुई बारिश और तेज हवाओं से लोग ठिठुर गए। आसमान में छाए बादलों के कारण दोपहर के समय भी सड़कों पर अंधेरा रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को 9 मिलीमीटर हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री था वहीं शनिवार को तापमान में 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
ऐसे घट-बढ़ रहा तापमान
अधिकतमन्यूनतम
28.511.3
28.5 12.0
28.3 11.2
28.2 11.0
29.0 9.1
29.5 8.8
27.0 8.7
27.8 7.1
27.0 6.3
24.4 3.1
23.4 4.4
24.0 2.9
14.6 8.0
बारिश और तेज हवाओं के चलते शनिवार को अधिकतम तापमान में तो 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री से बढ़कर 8 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आसमान में बादल रहने के दौरान अधिकतम तापमान घटता है, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़ता है। यही कारण है कि शनिवार को तापमान 8 डिग्री तक पहुंचा। आसमान से बादल हटने के बाद न्यूनतम तापमान घटता चला जाएगा।
दिसंबर के पहले सप्ताह तक भूमध्य सागर से चक्रवाती हवाएं उठकर हिमालय की तरफ रुख कर रही थी, लेकिन अब ये हवाएं उत्तर पश्चिम भारत में प्रवेश कर रही है। इसे पश्चिमी विक्षोभ कहा जाता है। इन हवाओं से ही बारिश होती है, जिससे ठंड बढ़ती है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार रविवार को भी मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा। हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने की संभावना है और तापमान में भी गिरावट आएगी। संभावना है कि सोमवार को मौसम खुल सकता है। हालांकि अब सर्दी लगातार बढ़ेगी।