पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साउथ बाइपास निर्माण में एक बार फिर ब्रेक

साउथ बाइपास निर्माण में एक बार फिर ब्रेक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साउथबाइपास पर एक बार फिर काम अटक गया है। ठेकेदार ने रेट रिवाइज होने पर बाइपास का काम रोक दिया है। ठेकेदार ने तो यह भी अंदेशा जताया कि यदि शासन स्तर से रेट रिवाइज के मुताबिक बजट देने में ऐसी ही देरी होती रही तो लागत और बढ़ जाएगी। वहीं, पीडब्लूडी (बीएंडआर) को 33.48 करोड़ के बजाय 49.23 करोड़ चंडीगढ़ से हरी झंडी मिल चुकी है। प्रदेश सरकार बाइपास के लिए नया बजट दिलाती है तो बाइपास का काम रफ्तार पकड़ सकता है।

साउथ बाइपास की शुरुआत सातरोड से होती है। फिलहाल सातरोड से राजगढ़ रोड तक 8.50 किमी तक बाइपास पर पूरा काम हो चुका है। बजट के अभाव में बालसमंद रोड से हॉर्स ब्रिडिंग फॉर्म तक करीब 8.50 से 17 किमी के बीच में काम की शुरू नहीं हुई है। इनके बीच में लुदास रोड के अलावा तोशाम रोड भी आता है। तोशाम रोड पर ओवर ब्रिज का भी काम अटका हुआ है। जबकि 17 से 21.49 किमी लंबाई तक यानि बगला रोड होते हुए दिल्ली हाईवे से सिरसा रोड पर काम चल रहा था, जबकि अब काम बंद है।

सितंबर 2011 से निर्माण शुरू होने से मार्च तक निर्माण सामग्री के करीब 15.75 करोड़ रुपये बढ़ चुके हैं। जिस वक्त ठेकेदार को काम मिला था, उस दैारान काम की कुल लागत 33.48 करोड़ तय की गई थी। जबकि मार्च महीने मेंं पीडब्लूडी के मुख्यालय को रिवाइज रेट का प्रस्ताव भेजा गया। जोकि 49.23 करोड़ रुपये में तय हुआ। यदि बजट मिलने में इसी प्रकार देरी होती रही तो निर्माण सामग्री के रेट बढ़ने के अलावा लागत में भी और बढ़ा़ेतरी हो जाएगी।