पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन में यात्रियों को लूटने वाले बिहार के 7 लोग गिरफ्तार

ट्रेन में यात्रियों को लूटने वाले बिहार के 7 लोग गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीआरपीने ट्रेन में मुसाफिरों से ठगी और लूट करने वाले बिहार के एक गिरोह को पकड़ा है। रेलवे पुलिस ने गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जांच अधिकारी शकत्तर सिंह ने बताया कि रेल यात्रियों से लूटपाट करने के मामले में बिहार के सीतामढ़ी निवासी मो. इरफान, रामकिशोर, रमेश कुमार, विमलेश, संदीप और मुजफ्फरपुर के सिकंदर और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपित शुक्रवार रात को रेलवे क्वार्टरों के खंडहरों में छिपे बैठे थे। ये ट्रेन में यात्रियों से लूट की योजना बना रहे थे।

इसी बीच जीआरपी को आरोपियों की सेंधमारी की सूचना मिली। इस पर जीआरपी टीम ने मौके पर जाकर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपितों के पास से 4 चाकू, एक पिस्तौल, एक रॉड और एक डंडा बरामद किया है।

जांच अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह के सभी सदस्य अलग-अलग तरह से ट्रेन के अंदर रेलवे स्टेशन पर वारदात को अंजाम देते थे। गिरोह के कुछ लोग यात्रियों से ठगी करने के लिए टीटी के कपड़े पहनकर ट्रेन में घूमते थे। इनकी नजर उन यात्रियों पर होती थी जो कि लंबी दूरी की यात्रा पर जाने वाले होते थे। इसके बाद ये जिस यात्री के बाद रिजर्वेशन की सीट नहीं होती थी। उससे बातचीत करके रिजर्वेशन के नाम पर पैसे ऐंठ लेते थे। आरोपी एक यात्री को करीब एक से दो हजार रुपये तक की चपत लगा देते थे।

टोहाना,भिवानी और सिरसा में की हुई है वारदात

पूछताछमें आरोपितों ने बताया कि वे टोहाना, भिवानी और सिरसा सहित अन्य जगहों पर वारदात को अंजाम देते थे। अधिकतर इनके निशाने पर टोहाना और भिवानी रेलवे लाइन पर चलने वाली ट्रेन के यात्री रहते थे। इसके अलावा आरोपी सिरसा से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में भी यात्रियों को ठगी और लूट का शिकार बनाते थे। पुलिस इन आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जाएगी। ताकि अन्य रेलवे स्टेशन पर हुई वारदात की गुत्थी सुलझाई जा सके।

मो.इरफान है मास्टरमाइंड

जीआरपीने बताया कि गिरोह में गिरफ्तार आरोपितों में से मो. इरफान गिरोह का सरगना है। इरफान के निर्देशों के आधार पर ही गिरोह के सदस्य वारदात को अंजाम देते थे। इरफान ही गिरोह के लोगों को वारदात देने के तरीके के बारे में जानकारी देता था।

ये थे कार्रवाई करने वाली टीम