पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कीचड़ भरे मैदान में दिखी खिलाडिय़ों की प्रतिभा

कीचड़ भरे मैदान में दिखी खिलाडिय़ों की प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | महाबीरस्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय पायक खेल प्रतियोगिता का शनिवार को अंतिम दिन था। इस दौरान लड़कों के फुटबाल, हैंडबाल, कबड्डी और कुश्ती के मुकाबले हुए। हालांकि शनिवार को बारिश होने की वजह से ठंड अधिक थी लेकिन, खिलाड़ियों ने ठंड और बारिश को नजर अंदाज करते हुए खेलना बंद नहीं किया। बारिश होने की वजह से स्टेडियम में कीचड़ हो गया था लेकिन, खिलाड़ियों ने कीचड़ में भी खेलना बंद नहीं किया। जिला खेल अधिकारी दर्शन कुमार मिढ़ा ने बताया इस प्रतियोगिता में करीब 600 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। उन्होंने बताया कि हॉकी में हिसार-2 की लड़कियां प्रथम और आदमपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि लड़कों में हिसार-1 की टीम ने पहला और हांसी की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के हैंडबॉल मुकाबलों में हिसार-1 की टीम अव्वल रही तो उकलाना की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं हांसी की टीम तीसरा स्थान हासिल करने में कामयाब हो पाई। इस दौरान सभी विजेताओं को ट्रॉफी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान खेल विभाग के प्रदीप कुमार, नितिन कुमार और जूडो कोच सतबीर सिंह , हैंडबाल कोच सतपाल अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।