पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्म की राह पर होगा जीवन सफल: शास्त्री

धर्म की राह पर होगा जीवन सफल: शास्त्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | ग्रीनपार्क कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार को पंडित रोहित कृष्ण शास्त्री ने भागवत के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि धर्म की राह पर चलते हुए अपने जीवन को सफल बनाने के लिए सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य के मार्ग पर चलने से ही मनुष्य का कल्याण संभव है। इस दौरान कौरव और पांडवों की कथा सुनाई। धर्म और सत्य की राह पर चलते हुए पांडवों ने विजय प्राप्त की वहीं अधर्म के मार्ग को अपनाने पर कौरव परास्त हुए। सत्य अमिट है और सत्य की भगवान हमेशा सहायता करते है।