पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवर लाइन की खुदाई में कटी बीएसएनएल की केबल

सीवर लाइन की खुदाई में कटी बीएसएनएल की केबल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खामियाजा दूरसंचार उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा। वहीं उनकी गलती से बीएसएनएल विभाग को भी करीब दो लाख रुपये की चपत लगी है। जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जेसीबी से सीवर पेयजल लाइन डालने का काम किया जा रहा था। इस दौरान खुदाई करते समय दूरसंचार विभाग की तारे कट गई। जिस कारण टेलीफोन इंटरनेट के तीन सौ उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूरसंचार विभाग इस नुकसान की भरपाई संबंधित विभाग से करेगा।

कृष्णा नगर, रेलवे रोड, ऋषि नगर, सत्य नगर घोड़ा फार्म रोड, ढाणी बडवाली मोहल्लों में सीवर पेयजल लाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई की गई। जिस कारण यहां दूरसंचार विभाग की तारे कट गई जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तारों के कटने से उपभोक्ता लैंड लाइन फोन इंटरनेट का प्रयोग नहीं कर सके।

विभागको दो लाख का नुकसान

दूरसंचारविभाग के एसडीओ धन सिंह गुंदली ने बताया कि घटना में विभाग को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ हैं। वहीं उपभोक्ताओं ने टेलीफोन खराब होने की शिकायतें हमें दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि दूरसंचार विभाग के इस नुकसान का सही आंकलन किया जा रहा है।