पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दड़ौली में महिला कर्मचारी ने कब्जे के आरोप को झुठलाया

दड़ौली में महिला कर्मचारी ने कब्जे के आरोप को झुठलाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुडामें कार्यरत महिला कर्मचारी ने आदमपुर के गांव दड़ौली में पंचायती जमीन की गली पर कब्जे के आरोप को निराधार बताया है। महिला का कहना है कि उसे झूठे आरोप लगाकर मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है। जमीन को लेकर असली दस्तावेज उसके पास है और वह पंचायत अधिकारियों के समक्ष पेश करने को तैयार है।

दड़ौली के जितेंद्र पुत्र सुरेंद्र सिंह ने बीडीपीओ को एक शिकायत देकर आरोप लगाया था कि महिला कर्मचारी सुनीता प|ी कलेंद्र सिंह ने गली पर अवैध तौर पर कब्जा किया हुआ है। सुनीता ने शनिवार को भास्कर संवाददाता को एक जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराते हुए दावा किया कि यह जमीन उसकी अपनी है। यह विवाद 17 साल पहले भी उठा था। तब उसके पति कलेंद्र सिंह जीवित थे। उपायुक्त ने उस विवाद पर 27 अक्टूबर 1997 को एक पत्र जारी करके कहा था कि समिति के उपाध्यक्ष कलेंद्र पर आरोप साबित नहीं हाेते।