- Hindi News
- नवचयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने की मांग
नवचयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने की मांग
संतशिरोमणि श्री गुरु रविदास महासभा ने शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र भेजा। महासभा के प्रधान इंद्राज भारती ने भेजे गए पत्र में मांग करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के हजारों पद खाली पड़े हैं। पिछली सरकार ने 9870 जेबीटी शिक्षकों की भर्ती का परिणाम अगस्त में जारी कर दिया था, लेकिन बाद में चुनाव के कारण इन नवचयनित शिक्षकों को नियुक्ति नहीं दी गई। नवचयनित शिक्षकों को जल्दी से जल्दी नियुक्ति पत्र जारी कर किया जाए।