तीन और सड़कें फोरलेन होंगी
शहरकी सड़कों से वाहनों की भीड़ का दबाव कम करने के लिए पीडब्लूडी (बीएंडआर) ने तीन प्रमुख सड़कों को फोरलेन करने का मसौदा तैयार किया है। फोरलेन कराने के लिए विभाग करीब 25 करोड़ रुपये खर्च करेगा। विभाग का प्रस्ताव शासन स्तर तक पहुंच चुका है। एनसीआर की टीम ने भी विभागीय की इस तैयारी को सराहा था।
पीडब्लूडी के विभागीय अफसरों का कहना है कि सब्जी मंडी से बरवाला चुंगी तक फोरलेन का प्रस्ताव शहर विधायक डाॅ. कमल गुप्ता ने तैयार कराने को कहा था। विभाग ने इससे पहले कैमरी रोड और तोशाम रोड का प्रस्ताव पहले ही तैयार करा लिया था। इसी हफ्ते शहर विधायक इन तीनों ही सड़कों को फोरलेन कराने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास लेकर पहुंचे थे। इसके सकारात्मक परिणाम जल्द आने की उम्मीद है। वहीं, इसी सप्ताह हिसार के दो दिवसीय दौरे पर आई राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआरपीबी) की टीम ने भी विभाग की तैयारी को सराहा था।
सब्जी मंडी का यह रोड फोरलेन होना प्रस्तावित है। फिलहाल यहां वाहन जाम में फंस जाते हैं।
मंजूरी मिलते ही काम शुरू होने की उम्मीद
सब्जी मंडी ओवर ब्रिज से लेकर सब्जी मंडी चौक तक, चौक से लेकर जहाजपुल और पड़ाव तक फोरलेन होगा। पड़ाव चौक से बरवाला चुंगी तक सड़क फोरलेन होने का प्रस्ताव तैयार है। यह सड़क 3.75 करोड़ की लागत से फोरलेन होनी है।
क्याेंहै जरूरत : जीजेयू,दिल्ली बाइपास, सिविल हॉस्पिटल, नई सब्जी मंडी के लिए भी यह रास्ता जाम मुक्त और शॉर्ट होगा।
3
डाबड़ा चौक से तोशाम रोड तक ढाई किमी लंबी सड़क फोरलेन होने का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। यह सड़क 12 करोड़ से चौड़ी होगी। इस रोड पर भी बालसमंद माइनर आती है। इसलिए इस माइनर के ऊपर भी फोरलेन के लिहाज से पुलिया निर्मित होगी।
क्याेंहै जरूरत : यहरास्ता तोशाम के लिए जाता है। डाबड़ा चौक से तोशाम नाके तक सेक्टर 13 16-17 के वाहनों की भीड़ रहती है।
2
हिसार से कैमरी रोड करीब डेढ़ किमी लंबी सड़क फोरलेन होगी। नगर निगम की बाउंड्री तक निर्मित होने वाली सड़क पर कुल नौ करोड़ रुपये की लागत आएगी। कैमरी रोड पर बालसमंद माइनर की पुलिया भी फोरलेन के हिसाब से निर्मित होगी।
क्याेंहै जरूरत : मंगालीऔर कैमरी तक रास्ता जाता है। सेक्टर 15, पटेल नगर, अमरदीप कॉलोनी तक वाहनों का दबाव रहता है।
1