पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लीगल एड पैनल के मेंबर कर सकते हैं पैरवी

लीगल एड पैनल के मेंबर कर सकते हैं पैरवी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बार एसोसिएशन कर चुकी है रामपाल उसके समर्थकों की पैरवी करने से इनकार

भास्करन्यूज | हिसार

जेलमें बंद सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल के समर्थकों की पैरवी लीगल एड पैनल में शामिल वकील कर सकेंगे। बार एसोसिएशन 20 नवंबर को रामपाल और उसके किसी भी समर्थक का केस नहीं लड़ने का प्रस्ताव पास कर चुकी है। लीगल एड के वकील बिना फीस लिए मामले की पैरवी करेंगे। बार के प्रधान सुरेंद्र ढुल और सचिव अमित सैनी ने कहा कि लीगल एड पैनल के वकील रामपाल और उसके समर्थकों के मुकदमे लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि जिला बार एसोसिएशन का कोई भी सदस्य रामपाल सतलोक आश्रम मामले में किसी भी एफआईआर का वकील नहीं बनेगा।

लीगल एड पैनल में हैं 50 वकील

हिसारके लीगल एड पैनल में करीब 50 वकील शामिल हैं। प्रधान सुरेंद्र ढुल ने बताया कि ये वकील हर तरह के मुकदमे की पैरवी करने में सक्षम हैं। साथ ही लीगल एड के संबंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमलकांत ने जेल में बंद रामपाल के सभी समर्थकों को जानकारी दी है। शनिवार शाम तक एसोसिएशन के पास जेल में बंद अनुयायियों की करीब 400 अर्जी चुकी थी।

प्रकरण