पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचएयू की कैंटीन में यादें ताजा करने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री

एचएयू की कैंटीन में यादें ताजा करने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत करने आए केंद्रीय कृषि मंत्री डा. संजीव बालियान शनिवार देर शाम एचएयू की कैंटीन में पहुंचे। उन्होंने वहां पर अपने पुराने सहपाठियों से यादें ताजा की और कहा कि एचएयू कैंपस उनके घर के समान है। जीवन के सबसे ज्यादा वर्ष इसी कैंपस में बीते हैं।

एचएयू के पूर्व छात्र रहे डा. संजीव बालियान के लिए फैकल्टी हाउस में कमरा बुक था, लेकिन वह सीधे कैंटीन में पहुंचे और कैंटीन संचालक बृजमोहन गुप्ता से मिले। केंद्रीय मंत्री के आने का पता चलते ही उनके पुराने साथी भी कैंटीन में पहुंच गए। इस दौरान डा. बालियान ने कहा कि वह भले ही यूपी के रहने वाले हों, लेकिन उनका सबसे ज्यादा समय हरियाणा के एचएयू में बिता।

एचएयू कैंपस से शिक्षा लेने के बाद ही आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इसीलिए एचएयू घर के समान हैं। समय-समय पर एचएयू में पुराने सहपाठियों से यादें ताजा करने पहुंच जाते हैं। कुछ देर रुकने के बाद केंद्रीय मंत्री पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे। रात भर वहीं पर रुके और रविवार सुबह वहां से रवाना हो गए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एचएयू में घुसते ही उनकी पुरानी यादें ताजा हो जाती है। कैंटीन में बैठकर उधार में चाय पीना। सहपाठियों के साथ मौज-मस्ती करना उनके जीवन के सबसे अनमोल पल थे, जो दोबारा नहीं सकते। हां इतना जरूर है कि मौका मिलते ही बार-बार एचएयू में जरूर आता रहूंगा।

बार-बार आता रहूंगा एचएयू

डा. संजीव बालियान