- Hindi News
- हैंडबाल में लाडवा के खिलाड़ियों ने जीती ट्राॅफी
हैंडबाल में लाडवा के खिलाड़ियों ने जीती ट्राॅफी
हिसार | राजीवगांधी खेल अभियान योजना के तहत आयोजित जिला स्तरीय हैंडबाल चैंपियनशिप में लाडवा के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर लड़के और लड़कियां दोनों वर्गों में ओवर ऑल ट्राॅफी पर कब्जा किया। विजेता टीमें अब 21 दिसंबर से नरवाना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय स्कूली चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। विजेता टीमों को रविवार को किसान धाम लाडवा गोशाला में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। गोशाला प्रधान आनंदराज ने खिलाडिय़ों को इस जीत की बधाई देते हुए सम्मानित किया। खिलाडिय़ों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच सतपाल ढांडा, डीपीई रमेश सिहाग, प्रशिक्षक अशोक पूनिया महाबीर पूनिया, सहायक पवन शर्मा को दिया, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने यह सफलता हासिल की। इस अवसर पर विनोद कुमार, नरेश कुमार, विष्णु शर्मा, सोमवीर, प्रदीप, अमित, राजू, कुलदीप अनिल सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।