- Hindi News
- बूरा खाप ने की कानून मंत्री के बयान की निंदा
बूरा खाप ने की कानून मंत्री के बयान की निंदा
हिसार | वर्तमानमें खापें सामाजिक मुद्दों को गंभीरता से उठा रही हैं। खापें मामलों को पंचायत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से सुलझाती हैं, किसी की मामलों में हार-जीत नहीं होती। ये बातें बूरा खाप के प्रवक्ता बलवंत बूरा ने प्रेस को जारी बयान में कहीं। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने बताया कि बूरा खाप के प्रतिनिधिमंडल की एक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में कानून मंत्री सदानंद गौड़ा के खापों को लेकर दिए गए बयान पर भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया है। खाप सदस्यों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी जनसभाओं में खापों का समर्थन कर चुके हैं।